फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भराव न होने दें, लार्वानाशक दवा का छिड़काव करें : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हाई रिस्क ग्राम में विशेष अभियान चलाकर गड्ढों को भरवाया जाए, रुके हुए पानी की निकासी कराएं। यह बात संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की अंतरविभागीय समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने कही।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कार्ययोजनानुसार कार्य किया है। जिला मलेरिया अधिकारी अनिल क्रिस्टोफर मैसी ने विभागों द्वारा किए गए कार्यों की विभागवार रिपोर्ट व फीडबैक किया। साथ ही हाई रिस्क ग्रामों की सूची सभी संबंधित विभागों को उपलब्ध कराई। इस पर सीडीओ ने इन गांव में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई का जैसे-गड्ढों को मिट्टी से भरा जाने व झाड़ियों की कटाई कर जलभराव की निकासी कराई जाए। लार्वानाशक दवा का छिड़काव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने नगर पालिका व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि मच्छर जनित व संक्रामक रोगों से बचाव के लिए मच्छर प्रजनन स्थल गड्ढे, पानी की टंकी, टायर, गमले, कबाड़/कबाड़ की दुकान व बस स्टैंड, नेहरू नगर टायर गोदाम, सुभाषपुरा स्थित कबाड़ की दुकान समेत अन्य पात्रों में पानी जमा न होने दें। इन स्थानों पर नियमित रूप से दवा का छिड़काव व सफाई कार्य करें। इस दौरान नोडल अर्बन डाॅ. राजेश भारती समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें