फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डीएम की स्कॉर्ट कार ने युवक को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। तेज रफ्तार भाग रही जिलाधिकारी के स्कॉर्ट कार ने गल्ला मंडी क्षेत्र में हवाई पट्टी के पास सड़क क्रॉस कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर तीन बाइकों को क्षतिग्रस्त करते हुए खंभा से टकरा गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक व सुरक्षाकर्मी मामूली चोटिल हुए। सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

जिलाधिकारी के साथ चलने वाली स्कॉर्ट कार मंगलवार की रात झांसी की ओर से मुख्यालय लौट रही थी। कार को संजय (45) चला रहे थे और उसमें सुरक्षाकर्मी प्रेमनारायण (50) बैठे थे। अभी कार गल्ला मंडी क्षेत्र में हवाई पट्टी के पास पहुंची थी। तभी सड़क क्रॉस कर रहे वहीं के प्रमोद (36) पुत्र रामस्वरूप को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, सीओ पाली सुनील भारद्वाज सहित कोतवाली सदर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। डीएम स्काॅर्ट कार के चालक व सुरक्षाकर्मी का इलाज कराया गया। बताया जा रहा है कि स्कार्ट कार मंगलवार को जिलाधिकारी अमनदीप डुली का स्थानांतरण होने पर उन्हें झांसी छोड़कर ललितपुर लौट रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें