26 अक्तूबर को ग्राम रजवारा में मिट्टी की खदान में भरे पानी में उतराता मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मिट्टी की खदान में भरे पानी में उतराते मिले युवक की मौत पानी में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम रजवारा में 26 अक्तूबर की सुबह गांव के बाहर स्थित मिट्टी की खदान में भरे पानी में गांव के 33 वर्षीय अशोक रैकवार का शव उतराता मिला था। वह 25 अक्तूबर की शाम मछली पकड़ने गया था। अशोक के कपड़े व चप्पल खदान के किनारे रखे मिले थे। परिजनों ने मछली पकड़ते समय पानी में डूब जाने से मौत की आशंका जताई थी। कोतवाली सदर पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अशोक की मौत का कारण पानी में डूबने से होना पाया गया है।