फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी

Sun, 07 Jun 2015 12:23 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला पूर्ति अधिकारी ने थोक मिट्टी के तेल के डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई गड़बड़ियां मिलीं। जिला पूर्ति अधिकारी ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी, इस पर डीएम जुहेर बिन सगीर ने डिपो लाइसेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश देने के साथ ही स्थिति स्पष्ट न कर पाने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन



जिला पूर्ति अधिकारी डीएस राम ने थोक मिट्टी के तेल के विक्रेता गेंदालाल अग्रवाल के डिपो का निरीक्षण किया, उनके साथ डिपो मैनेजर सत्यनारायण भी उपस्थित रहे। इस दौरान मासिक आवंटन 132 किलोलीटर के सापेक्ष 84 किलोलीटर तेल का उठान किया गया था। बताया गया कि झांसी तेल डिपो ड्राई होने के कारण तेल की आपूर्ति नहीं हो रही है, इस कारण विक्रेताओं को मिट्टी के तेल का वितरण नहीं हो पा रहा है।


 भौतिक सत्यापन में तीस लीटर तेल कम पाया गया। विक्रेताओं की वितरण प्रमाण पत्र की पत्रावली नहीं पाई गई। डिपो के ओवर हेड मिट्टी के तेल की स्टोर क्षमता बीस किलोलीटर पाई गई। डिपो पर डिस्पेचिंग यूनिट लगी पाई गई, लेकिन चालू नहीं थी। स्टाक के अनुसार 2,577 लीटर तेल होना चाहिए था, लेकिन ड्रिप रीडिंग में 2,547 लीटर मिट्टी का तेल होना दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें