फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Failing students perform

Sun, 07 Jun 2015 12:19 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानपुर के हाईस्कूल के अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों ने परीक्षा देने के बाद भी आंतरिक मूल्यांकन के नंबर नहीं चढ़ाने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षाफल में आंतरिक मूल्यांकन के नंबर दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन



छात्र- छात्राओं ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि जनवरी माह में आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता समाप्त कर विद्यार्थियों को डा. राममनोहर लोहिया कन्या हाईस्कूल में संबद्घ कर दिया गया। इसके पश्चात कन्या हाईस्कूल में आंतरिक मूल्यांकन होने की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई गई। आरोप है कि बहुत से छात्रों को मूल्यांकन परीक्षा में अनुपस्थित दर्शा दिया गया, जिससे करीब एक सैकड़ा छात्र- छात्राएं प्रभावित हुए हैं। यूपी बोर्ड के परीक्षाफल में उन्हें फेल दर्शाया गया है, इससे उनका भविष्य दांव पर लग गया है।

शिकायती पत्र पर रोहित, विजय, जयराम, रामभैया, रविकुमार, क्रांति, दीपिका, शिवा यादव, अनीता अहिरवार, मुस्कान, लाड़कुंवर, जालम, रूद्रपाल सिंह, शिवशंकर, प्रियंका आदि के हस्ताक्षर हैं। जिलाधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



संबद्घीकरण में प्रभावित हुए विद्यार्थी
आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानपुर की मध्य सत्र में मान्यता समाप्त की गई, जिसका विपरीत असर हाईस्कूल के विद्यार्थी पर पड़ा है। बताते हैं कि आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने पहले ही आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा करा ली थी। लेकिन, जब मान्यता समाप्त हुई तो कन्या हाईस्कूल ने पृथक से मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की। इससे कई छात्र अनावश्यक परेशान हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें