फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डीएम पहुंचे अटल आवासीय विद्यालय छात्रों के बीच बैठकर किया भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वयं बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं और परेशानियों के बारे में जानकारी ली। वहीं, विद्यालय में ही अनुश्रवण समिति की वर्चुअल मीटिंग मंडलायुक्त झांसी ने ली।
मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ अटल आवासीय विद्यालय में मंडलस्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की।
इसमें मंडलायुक्त ने वर्चुअल प्रतिभाग किया। बैठक में विद्यालय के प्रबंधन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक तरीके से अधिकारियों को स्वागत किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना गरीब तबके के बच्चों के लिए की गई है। इनके लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं।
बच्चों के लिए विद्यालय में अच्छा परिवेश, अच्छा खाना, अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा, अच्छा खेल सहित सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए। इसके लिए बच्चों को खेलने का समय दिया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य जियालाल को प्रत्येक परीक्षा के बाद सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक प्रगति रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी और उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में संचालित मेस में टीनशेड निर्माण के साथ-साथ भूमिगत सिलेंडर स्टोरेज/सिलेंडर बैंक का निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को विद्यालय में कैंप लगाकर एलोपैथ चिकित्सक के साथ आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों से इलाज कराने, डाइट चार्ट बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी आर राना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, उप श्रम आयुक्त झांसी किरन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें