थाना समाधान दिवस के दौरान महिला फरियादी की शिकायत सुनते डीएम-एसपी। संवाद
ललितपुर। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने शनिवार को कोतवाली सदर में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान जमीन संबंधी चार शिकायतें आईं। इसमें दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। जबकि दो शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर निर्देशित किया।
शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली सदर में हुआ। जिसमें डीएम-एसपी ने विभिन्न फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से आधा दर्जन से अधिक शिकायतकर्ता अपनी-अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे और शिकायती पत्र दिए। इसमें चार शिकायतें जमीन संबंधी विवाद की थीं। जिसमें दो का निस्तारण कराया गया। जबकि दो अन्य भूमि संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। वहीं शेष बची पुलिस संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को कहा गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, सभी चौकी प्रभारी सहित राजस्व लेखपाल मौजूद रहे।