फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में दिवाली की रौनक<bha>;</bha> छूट-किस्तों संग मिल रहे आकर्षक उपहार

विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर टीवी की खरीददारी करते ग्राहक - संवाद
विज्ञापन
ललितपुर। दिवाली के नजदीक आते ही इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में रौनक बढ़ गई है। दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खरीदारी पर उपहार, छूट और आसान किस्तों की सुविधा दे रहे हैं। परिवार के साथ बाजार पहुंच रहे लोग अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के प्रस्ताव लाईं हैं। दुकानों पर निश्चित उपहार, आकर्षक छूट और वित्त की सुविधा उपलब्ध हैं। उत्पादों की गारंटी और वारंटी भी ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नई विशेषता वाले मोबाइल फोन की मांग के साथ ही घरेलू जरूरतों के उपकरणों की खरीदारी भी जोर पकड़ रही है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग पानी की शुद्धता के लिए आरओ खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इसके अलावा टीवी, वॉशिंग मशीन, इंडक्शन और फ्रिज की भी मांग बनी हुई है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार मनोज जैन ने बताया कि उनकी दुकान पर एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर, मिक्सी और मोबाइल फोन की आकर्षक शृंखला उपलब्ध है। गैर-मौसमी में छूट मिलने के कारण फ्रिज और एसी की बिक्री भी हो रही है।
00000000
ग्राहकों की पसंद और खरीदारी का रुझान
लोग अपनी पसंद के प्रारूप और उत्पाद खरीदने के लिए पहले से ही बाजार पहुंचने लगे हैं। वे अपनी जरूरत के हिसाब से विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुन रहे हैं। कंपनियों की ओर से दिए जा रहे आकर्षक छूट और वित्त सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। नई विशेषता वाले उत्पादों के प्रति ग्राहकों का रुझान अधिक है।
विज्ञापन

0000000000
व्यापारियों की उम्मीदें और बाजार का रुख
व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दिवाली पर बिक्री में और तेजी आएगी। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बाजार में ग्राहकों की हलचल कुछ कम नजर आ रही है। लेकिन त्योहार नजदीक आने के साथ कारोबार बढ़ने की आशा है। व्यापारियों की निगाहें अब धनतेरस और दिवाली पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें