फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कंट्रोल रूम से जिला प्रशासन ने मतदान पर रखी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से जिला प्रशासन ने मतदान पर नजर रखी। साथ ही यहीं पर 528 बूथों पर वेबकास्टिंग कराई गई, उसका सीधा प्रसारण देखा गया। इसके अलावा प्रत्येक पोलिंग पार्टी पर जहां धीमा मतदान दिखाई दिया, वहां सेक्टर मजिस्ट्रेट भेजकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने आधुनिक तकनीक से युक्त कंट्रोल रूम की स्थापना की थी। यहां से पूरे समय जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ियों को लाइव ट्रैक पर देखा गया। साथ ही वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखी गई। प्रत्येक चरण का मतदान प्रतिशत भी एप के माध्यम से लोड किया गया। मंडलायुक्त व पुलिस उपमहानिरीक्षक ने भी यहीं से पूरी जनपद की मतदान प्रक्रिया को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें