फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रेमिका की शादी से दुखी प्रेमी ने मंडप के पास ही की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालाबेहट (ललितपुर)। जहां कुछ ही देर पहले शहनाइयों की गूंज और खुशियों का माहौल था, वहीं सुबह होते-होते पूरा दृश्य मातम में बदल गया। प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने विवाह स्थल के पास ही पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने शव को उठाकर सीधे मंडप के नीचे रख दिया और जमकर हंगामा किया। हालात ऐसे बने कि दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही बरात बजरंगगढ़ से वापस ले गया।
थाना बालाबेहट क्षेत्र के ग्राम बजरंगगढ़ निवासी रामचरन सहरिया ने बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा अजय सहरिया पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम करता था। दोनों के रिश्ते की जानकारी परिवारों को भी थी और कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को युवती की शादी थी। बरात आई, देर रात वरमाला भी हो गई। अजय भी चुपचाप इस शादी में शामिल हुआ था, लेकिन भीतर ही भीतर वह टूट चुका था। रविवार तड़के करीब पांच बजे उसका शव शादी स्थल के पास इमली के पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका मिला। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रोते-बिलखते शव को नीचे उतारकर सीधे उसी मंडप के नीचे रख दिया, जहां कुछ देर पहले वैवाहिक रस्में निभाई गई थीं। अचानक बदले इस घटनाक्रम से माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। दूल्हा पक्ष को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे बिना दुल्हन के ही बरात लेकर पाली तहसील के पालीखेड़ा गांव लौट गए।

हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
मृतक के पिता रामचरन ने दूसरे पक्ष पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अजय का शव लहूलुहान हालत में मिला, जिससे संदेह पैदा होता है। हालांकि, माैके पर पहुंची बालाबेहट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद शव गांव लाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। जो माहौल कुछ घंटे पहले तक खुशी का था, वह देखते ही देखते गम और सवालों में बदल गया।
विज्ञापन

000000000000000000

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक के शरीर पर कोई गहरी चोट के निशान नहीं हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी, पाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें