तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र गिर गए। पिता की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी तालबेहट से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
ग्राम सभा खांदी मजरा टेकरी निवासी अरविंद (36) अपने पिता सेनपाल यादव के देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे 44 पर ग्राम टेकरी कट के पास झांसी की ओर आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता पुत्र गिर गए। राहगीरों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी पर लाया गया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सेनपाल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। संवाद