फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रामा सेंटर में 60 से अधिक बेड और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी इमरजेंसी

Wed, 30 Sep 2026 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मरीजों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके विस्तार का कार्य शुरू हो गया है। कॉलेज प्रशासन ने आधुनिक उपकरण और अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन

आयुष भवन में मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, मरम्मत पूरी होते ही मशीनें और उपकरण स्थापित किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। ओपीडी में प्रतिदिन 1500 से 2000 मरीज उपचार के लिए आते हैं। ट्रामा सेंटर / इमरजेंसी में भी 24 घंटे में 200 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। सीमित सुविधाओं के कारण मरीजों को पहले अन्यत्र जाना पड़ता था। अब ट्रामा सेंटर / इमरजेंसी में बेड की संख्या 14 से बढ़ाकर 60 से अधिक की जाएगी।
आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
मरीजों को आधुनिक उपकरण, अतिरिक्त बेड और मॉनिटरिंग सिस्टम उपलब्ध कराए जाएंगे। वेंटीलेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी यहां मौजूद होंगी। इससे मरीजों को उचित उपचार मिलेगा और रेफर होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आएगी। सहायक आचार्य और मीडिया प्रभारी मेडिकल कॉलेज, ललितपुर के डॉ. विशाल जैन ने बताया कि मरम्मत के बाद उपकरण स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें