फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सालय के कई कक्ष मिले बंद, कर्मचारी भी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सालय के कई कक्ष बंद मिले और कर्मचारी भी अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए लापरवाह कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने यूनिट, रेडियोलॉजी कक्ष, एक्सरे कक्ष, माइक्रोस्कोपिंग एरिया, रसीद काउंटर, रसोईघर, महिला सर्जिकल वार्ड, प्राइवेट वार्ड, एनआरसी, ऑपरेशन थियेटर, महिला-बच्चा वार्ड, पुरुष वार्ड, कंबाइंड वार्ड, एनआरसी, किचन सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई स्थानों पर निष्प्रयोज्य सामग्री रखी पाई गई। जिलाधिकारी ने निष्प्रयोज्य सामग्री को व्यवस्थित ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के कई कक्ष बंद पाए गए, साथ ही कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने सभी कक्षों को खुलवाकर देखा व सफाई करवाकर प्रयोग में लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा समय से उपस्थित न होने वाले कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए समय से उपस्थित होने के निर्देश भी दिए। वहीं, रेडियोलॉजी कक्ष, एक्सरे कक्ष व डिजिटल एक्सरे कक्ष के वॉश बेसिन की फिटिंग को ठीक कराने के लिए निर्देशित किया। मौके पर प्राइवेट वार्ड में कोई भी मरीज भर्ती नहीं पाया गया।
महिला सर्जिकल वार्ड एवं पोषण पुनर्वास केंद्र एनआरसी के निरीक्षण के समय सिस्टम इंचार्ज कक्ष, स्टोर रूम, निष्प्रयोज्य सामग्री कक्ष, स्टाफ नर्स ड्यूटी रूम को देखा। मौके पर एनआरसी में अयान नाम का बच्चा भर्ती पाया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों को डाइट चार्ट के अनुरूप ही भोजन सामग्री देने के निर्देश दिए। मौके पर एक महिला द्वारा शिकायत की गई कि अस्पताल के एक वार्ड ब्वॉय द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष को निर्देशित किया कि वार्ड ब्वॉय के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक रजनीश राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित चतुर्वेदी, डॉ. डीके राज, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्टोर रूम में कबाड़ भरा मिला
जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में बने रसोईघर का निरीक्षण किया। मौके पर रसोई में गंदगी पाई गई, साथ ही भोजन के बर्तनों के ढक्कन खुले पाए गए। मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समय से रसोई कक्ष खोलकर सफाई के उपरांत ही भोजन पकाया जाए। यहां पर स्टोर रूम में कबाड़ भरा हुआ पाया। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के रसीद काउंटर को भी देखा। यहां पर उन्होंने स्थायी काउंटर को प्रयोग में लाने व पार्टीशन हटाने के निर्देश दिए।

जिला अस्पताल में डीएम को जानकारी देते सीएमएस- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें