फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार ऐसोसियेशन के चुनाव 22 को, आज व कल होंगे नामांकन

विज्ञापन
voting.jpg - फोटो : voting.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा एल्डर्स कमेटी ने कर दी है। 22 दिसंबर को चुनाव कराए जाएंगे। इसमें अध्यक्ष और मंत्री समेत 22 पदों पर उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन भवन में एल्डर्स कमेटी की बैठक में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया। इसके तहत नौ एवं दस दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे। नामांकन पत्रों पर आपत्तियां 11 दिसंबर को सुबह दस से दोपहर बारह बजे तक ली जाएंगी। तीन बजे तक जांच होगी। नामांकन वापसी एवं अंतिम सूची का प्रकाशन 14 दिसंबर को सुबह साढ़े दस से दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान 22 दिसंबर दिन मंगलवार को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक होगा। उसी दिन साढ़े तीन बजे से मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
एल्डर्स कमेटी की बैठक में अध्यक्ष अशोक कुमार रिछारिया, सदस्य प्रकाश चंद जैन, मनोहर सिंह ठाकुर, रामसिंह कुशवाहा, चंपालाल रजक, मुख्य चुनाव अधिकारी जय कुमार चौधरी, सह चुनाव अधिकारी प्रकाश चंद लोहिया व सह चुनाव अधिकारी विपिन बिहारी सक्सेना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें