फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आचार संहिता खत्म होते ही विकास कार्यों को मिलेगी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आचार संहिता के कारण कई विकास कार्य थमे हैं। इसके समाप्त होते ही पांच जून से कई विकास योजनाओं पर एक साथ कार्य शुरू होने की उम्मीद है। प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की है। हवाई पट्टी, सोलर प्लांट, ग्रामीण इलाकों में खगोलीय प्रयोगशाला, डिजिटल लाइब्रेरी, पर्यटन विकास की योजनाओं पर करीब 350 करोड़ की लागत से कार्य कराया जाएगा। इको टूरिज्म के प्रस्ताव भी तैयार किए जाने हैं।
-
हवाई अड्डा के लिए भू अधिग्रहण का जारी होगा गजट
हवाई अड्डा के लिए भू अधिग्रहण के संबंध में गजट जारी किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण का कार्य करीब पूर्ण हो चुका है।
तीन सौ बेड का मेडिकल कॉलेज होगा तैयार
तीन सौ बेड का मेडिकल कॉलेज तैयार हो रहा है। इसकी इमारत तैयार है, आचार संहिता समाप्त होने के बाद मेडिकल कॉलेज का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
-
रोडवेज डिपो की मिलेगी सौगात
रोडवेज डिपो की सौगात भी मिलने वाली है। इसके लिए सिर्फ आचार संहिता समाप्त होने का इंतजार है। इसके बाद जो कमियां हैं, उसे पूर्ण करते हुए यह भी जनता को समर्पित हो जाएगा।
विज्ञापन

-
बल्क ड्रग पार्क में भी निवेशकों का होगा आगमन
बल्क ड्रग फार्मा पार्क के विकास का खाका तैयार हो रहा है। आचार संहिता के बाद निवेशक यहां आने लगेंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। मतगणना बाद तेजी से कार्य प्रारंभ होगा।
-
कल्यानपुरा और खांदी में बायोगैस प्लांट प्रस्तावित है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण निविदा प्रक्रिया नहीं हो पाई है। मतगणना के बाद इन दोनों परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
पर्यटन विकास की मिलेगी गति
पर्यटन विकास की 22 करोड़ की लागत से करीब 14 योजनाएं प्रस्तावित हैं, इनमें दो योजनाएं देवामाता पर्यटन विकास व बानपुर किले की निविदा प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है। इसके लिए मतगणना पूर्ण होने का इंतजार किया जा रहा है।

आदर्श आचार संहिता समाप्ति के बाद जो कार्य भी रुके हैं, उन्हें गति प्रदान की जाएगी। -अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें