फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राहत राशि का खंगाला जा रहा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अतिवृष्टि के चलते खराब खरीफ फसलों की राहत राशि में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। तहसील महरौनी क्षेत्र में वितरित राहत राशि का पूरा ब्योरा खंगाला जा रहा है।
तहसील महरौनी क्षेत्र में तैनात लेखपाल रवि प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में नरेंद्र उर्फ शत्रुघन, दीपक और सौरभ उर्फ अल्लू पर उसकी आईडी व पासवर्ड हैक कर अपने रिश्तेदारों के खातों में राहत राशि ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था। महरौनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। राहत राशि में गड़बड़ी और पासवर्ड सहित आईडी हैक होने को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। कागजात सहित अन्य अभिलेख खंगालते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस टीमें तहसील महरौनी क्षेत्र में वितरित राहत राशि का पूरा डाटा खंगालने में जुटी हैं। अभिलेख जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और भी खुलासा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें