फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नया जनरेटर लगाकर 62 गांवों में बहाल कराई पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन (ललितपुर)। धौर्रा-बालाबेहट पेयजल परियोजना अंतर्गत जल शोधन यंत्र (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) से पेयजल आपूर्ति सुचारु हो गई है। अब 62 गांव में पेयजल आपूर्ति चालू होने से ग्रामीणों को राहत मिली है।
विज्ञापन

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जनरेटर खराब हो गया था। वहीं, लो वोल्टेज से मोटरें नहीं चल पा रही थीं। इससे 62 गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। पानी के लिए हाहाकार मचा था। अमर उजाला ने इस समस्या को नौ दिसंबर के अंक में पेज दो पर ‘जनरेटर खराब, तीन दिनों से 62 गांव में पानी नहीं’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसके बाद जल निगम के अधिशासी अभियंता अवनीश सिंह ने कार्यदायी संस्था को जनरेटर रखने के निर्देश दिए। अब नया जनरेटर रखवाया गया और पेयजल आपूर्ति सुचारु की गई। अधिकारियों ने बताया कि समस्या दूर हो गई है। इस दौरान अवर अभियंता अरुण कुमार, प्रमोद कुमार धानुक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें