फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्लास्टिक कचरा खरीदने में विभाग नहीं दिखा रहे रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद के ग्रामीण इलाकों को प्लास्टिक कचरा मुक्त करने के लिए पंचायती राज विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंंधन की कार्ययोजना में प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट प्लांट जखौरा में लगाया है।
विज्ञापन

अभियान चलाकर ग्रामीण इलाकों से यहां पर कचरा एकत्रित किया गया। करीब 50 क्विंटल प्लास्टिक यहां पर रिसाइकल के लिए एकत्रित किया गया। अभी तक सात क्विंटल कचरे को रिसाइकल कर लिया गया है। लेकिन इस रिसाइकल प्लास्टिक को खरीदने में विभाग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। हाल ही में शासन ने ग्राम पंचायत विभाग की इस परेशानी को दूर करने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को डामर सड़क निर्माण में इस प्लास्टिक का उपयोग करने का आदेश जारी किया है। लेकिन अभी तक पंचायती राज विभाग रेट निर्धारित नहीं किए हैं, जिससे इस प्लास्टिक का उठान नहीं हो पा रहा है। जबकि शासन ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दिशा-निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से प्लास्टिक रिसाइकल उठान के लिए वार्ता चल रही है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेट निर्धारण किया जाएगा। उस मूल्य पर उन्हें यह प्लास्टिक कचरा दिया जाएगा। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें