फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गृह कर की नई दरों पर भाजपा नेता और सभासदाें ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। नगर पंचायत क्षेत्र में गृह कर की नई दरों पर आपत्ति जताते हुए भाजपा नेता सहित सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को बताया कि यह न्यायोचित नहीं है। उन्होंने इसे वापस लेने की मांग की। अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू को ज्ञापन देते हुए भाजपा नेता पवन मोदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास अनुभाग 9 द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर नगर पंचायत ने उत्तर प्रदेश नियमावली 2024 के अंतर्गत गृह कर की जो नई दरें निर्धारित की हैं, उसमें पहली मंजिल, दूसरी मंजिल और तीसरी मंजिल आदि सभी मंजिलों का अलग-अलग गृहकर देना होगा। यह न्यायोचित एवं जनहित में नहीं है। इससे गृह कर की नई बढ़ी हुई दरों से जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जिससे जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने नई गृहकर की दरों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। इस मौके पर सभासद अनिल शर्मा, प्रेम नारायण साहू, सुखवाती साहू ,रवि कुमार,जाकिर अली सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें