संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। देश में एचएमपी वायरस से संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर पहुंच गया है। मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में आने वाले बच्चों की निगरानी की जा रही है।
चीन में फैला वायरस ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के संक्रमित होने के मामले देश के विभिन्न राज्यों में सामने आए हैं। इसके खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने गाइड लाइन जारी की है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया है। जिला एपीडिमियोलॉजिस्ट डॉ. देशराज सिंह ने बताया कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। पांच वर्ष से छोटे बच्चों में इसके होने का खतरा रहता है। इसके लक्षण कोविड जैसे हैं। बुखार, खांसी, गले में खराश और बार-बार छींक आने के लक्षण दिखते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कोई भी लक्षण वाले बच्चे नहीं मिले हैं। ी