संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा(ललितपुर)। शासन ने भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलवाने की व्यवस्था की है लेकिन ब्लॉक मुख्यालय पर अभी तक कोई अलाव नहीं जलवाया गया है। इससे दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को सड़क किनारे पड़े कूड़ा के ढेर को जलाकर तापने को मजबूर हैं।
सर्द हवाओं के कारण अधिक गलन भरी ठंड बढ़ गई है, जिससे बुजुर्गों को चिंता सता रही है, इतनी ठंड होने के बावजूद कस्बा में एक भी अलाव नहीं जलाए गए हैं। यह स्थिति तब है जब प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय पर अपने काम से आते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है।