फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगपुरा माइनर खुलवाई जाए

Sun, 28 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम जुगपुरा व महेशपुरा में सिंचाई के अभाव में खेत सूखे पड़े हैं। फसलें भी सूखने की कगार पर हैं, जिससे स्थानीय किसानों की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


शनिवार को किसानों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जाखलौन पंप केनाल से ग्राम गंगारी-जुगपुरा माइनर में पानी छुड़वाए जाए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से खेत पूरी तरह से सूख गए हैं, यदि सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला को खेतों में खड़ी फसल भी पूरी तरह से सूख कर नष्ट हो जाएगी। इस दौरान रामायान सिंह, भइयन, देवासिंह, पप्पू, खेमचंद्र, हनीसिंह, रामस्वरुप, कल्लू, भइयनलाल, पुरुषोत्तम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें