फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राजकीय बाल और संप्रेक्षण गृह को मॉडल रूप में बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीडीओ ने किया राजकीय बाल एवं संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने सोमवार को राजकीय बाल और संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों को मॉडल रूप में बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय बाल गृह में 13 बालक निवासरत और नेहरू रोड स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में 39 किशोर निवासरत पाए गए। दोनों संस्थाओं में बालकों/किशोरों से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, खानपान, खेलकूद, स्वच्छ पेयजल, मनोरंजन इत्यादि विषयों पर पूछताछ की गई। संस्था में अन्य व्यवस्थाओं के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था सामान्य पाई गई। शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य एवं खान-पान इत्यादि की गुणवत्ता की जांच की गई। बालकों के बौद्धिक स्तर को परखा गया। संस्था के रिकार्ड का अवलोकन कर कर्मचारियों की दैनिक डायरी देखी गई। संस्था के सौंदर्यीकरण के साथ उसे माॅडल रूप में निर्मित करने के निर्देश अधीक्षक को दिए गए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह के अतिरिक्त संस्थाओं के अधीक्षक एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें