ललितपुर। एलयूसीसी में धनराशि जमा करने वाले लोगों ने रुपये दिलाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से एक प्रार्थनापत्र राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय को भेजा। पत्र में बताया कि उन्होंने अपने परिवार के अच्छे भविष्य के लिए छोटी-छोटी बचत को एलयूसीसी कंपनी में जमा किया। वर्तमान मेें यह कंपनी भाग गई है, इसके मालिक व अन्य लोग या जेल में हैं या फिर फरार चल रहे हैं। लेकिन अभी तक हम लोगों की धनराशि को वापस मिलने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने उनकी धनराशि वापस दिलाए जाने की मांग उठाई है। पत्र पर दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर बताए गए। संवाद