फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करने की मांग, डीएम और एसपी को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
20 फरवरी की रात कस्बा बांसी के हजारिया मंदिर से चोरी हुए थे आभूषण और नकदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। थाना जखौरा के कस्बा बांसी स्थित हजारिया महादेव मंदिर में 20 फरवरी की रात चोरी हुई थी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक चोरों को पकड़े नहीं सकी। इससे आक्रोशित कस्बेवासियों ने सोमवार को डीएम-एसपी को ज्ञापन दिया। इसमें चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की गई।

कस्बा बांसी के हजारिया महादेव मंदिर पर हुई चोरी से आहत मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ कस्बावासियों ने सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि कस्बा बांसी के बड़ा तालाब स्थित हजारिया महादेव मंदिर से 20 फरवरी की रात भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, गणेश, कार्तिकेय, माता सीता और पार्वती के चांदी के मुकुट, चूड़ा सहित माता सीता और पार्वती की मूर्ति के सोने के मंगलसूत्र समेत अन्य गहने और मंदिर की दानपेटी तोड़कर नगदी की चोरी हो गई थी।
विज्ञापन

21 फरवरी को मंदिर समिति की तहरीर पर थाना जखौरा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। चोरी की घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी ले लिया था लेकिन एक सप्ताह से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस इस चोरी का खुलासा करने में असमर्थ रही है। ज्ञापन में शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन पर मंदिर समिति अध्यक्ष विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष भैयालाल पुलैया, प्रबंधक नरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रवींद्र गुप्ता आदि के हस्ताक्षर बने हुए हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से भी नहीं लग सका सुराग
मंदिर में चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए थाना-चाैकी पुलिस सहित एसओजी-सर्विलांस की टीम को लगाया गया था। टीमों ने शुरुआत में तेजी दिखाते हुए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया था और जांच आगे बढ़ा दी थी लेकिन दिन गुजर जाने के बाद टीमों की जांच की प्रगति सुस्त पड़ गई। इस कारण से एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी टीमें इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें