फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ओलावृष्टि में नष्ट फसल के मुआवजा दिलाए जाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी । तहसील क्षेत्र के किसान ओलावृष्टि में नष्ट हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को एक प्रार्थनापत्र सौंपा, जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को प्रकरण की जांच कर किसानों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महरौनी तहसील क्षेत्र के ग्राम जखौरा, अगौरा, बम्हौरी बहादुर सिंह मौजा में विगत बृहस्पतिवार को चार बजे शाम को ओलावृष्टि हुई थी। ओले काफी बड़े होने और देर तक गिरने से जायद की फसल उर्द,मूंग,खरबूजा और तरबूज को भारी क्षति पहुंची है। किसानों ने जिलाधिकारी से मुआवजा दिलाए जाने की मांग उठाई है। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी है। पत्र पर विक्रांत सिंह, तुलसी राम कुशवाहा, रघुनंदन कुशवाहा, जयराम कुशवाहा, संतोष, हरपाल सिंह, भगीरथ कुशवाहा, नंदलाल, श्याम, गोपी लाल आदि के हस्ताक्षर बताए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें