फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कुम्हेड़ी में टीम गठित कर सर्वे कार्य जल्द कराए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी निवासी ग्रामीणों ने चकबंदी कार्य के लिए टीम गठित कर सर्वे का कार्य जल्द कराए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया प्रस्तावित है। लेकिन, दो वर्ष बाद भी अब तक सर्वे का कार्य शुरू नहीं हो सका है। कई बार ज्ञापन देकर सर्वे कार्य शुरू कराए जाने की मांग की गई। इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे ग्रामीण अपनी आराजी भूमि की संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं कर पा रहे हैं। इससे असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में टीम का गठन कर जल्द ही सर्वे कार्य शुरू की जाए, जिससे चकबंदी की प्रक्रिया समय से पूर्ण हो सके। किसानों को भी सुविधा हो सके। ज्ञापन पर रविशंकर रजक, पुष्पेंद्र कुमार निरंजन, धनीराम, शाहिद खान, रामस्वरूप, देवेंद्र कुमार, अरविंद कुमार समेत अन्य के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें