फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: करवाचौथ पर बढ़ी चांदी के करवा की मांग, पति भी खरीद रहे रिटर्न गिफ्ट

विज्ञापन
सर्राफा की दुकान पर चांदी के करवा देखती महिला। स्रोत:संवाद
विज्ञापन
ललितपुर। करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र की मनोकामना के के लिए महिलाएं पूजन की तैयारी और खरीदारी में जुट गई हैं। सराफा बाजार में इस बार चांदी की कीमतों में गिरावट होने पर करवा की मांग भी बढ़ गई है। ऐसे में सर्राफा व्यापारियों ने चांदी के करवा भी आकर्षक डिजाइन में मंगाए हैं।
विज्ञापन

घंटाघर से सावरकर चौक के बीच सराफा बाजार में व्यापारियों ने चांदी की गिरावट होने पर डिमांड बढ़ने पर चांदी के करवा भी आकर्षक डिजाइन में मंगाना शुरू कर दिए हैं। बाजार में जहां पचास रुपये के मिट्टी के करवा का बाजार सज गया है, वहीं इसके साथ ही चांदी के करवा भी सराफा व्यापारियों की दुकानों पर सजाए गए हैं। सराफा व्यापारी मनमोहन जड़िया ने बताया कि बाजार में तीन प्रकार के करवा उपलब्ध कराए जा रहे हैं, इनमें चांदी की पॉलिस वाले करवा, शुद्ध चांदी के करवा और 75 फीसदी चांदी युक्त करवा शामिल हैं। चांदी के करवा छह हजार से शुरू होकर 15 हजार रुपये और शुद्ध चांदी व 75 फीसदी चांदी के करवा 35 हजार से 45 हजार रुपये कीमत तक के उपलब्ध हैं।
-
पुरुष खरीद रहे पत्नियों को रिटर्न गिफ्ट
पत्नियों को अपनी ओर से उपहार देने के लिए पुरुष सोने के हार, शॉर्ट मंगलसूत्र और आकर्षक डिजाइनों की अंगूठियां पसंद कर रहे हैं। पतियों की लंबी उम्र की कामना के लिए पत्नियां जहां पूरे दिन भर निर्जला व्रत धारण करेंगी। वहीं पति भी पत्नियों के इस त्याग और भावना को देखते हुए उनके लिए सराफा बाजार से रिटर्न गिफ्ट की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो-13
कैप्सन-संदीप सराफ।
चांदी के रेट में गिरावट आने से सराफा बाजार में रौनक लौट आई है। करवाचौथ पर चांदी के करवा की मांग बढ़ी है। चांदी के करवा छह हजार से पंद्रह हजार तक कीमत में उपलब्ध हैं। जेंट्स गिफ्ट में आकर्षक डिजाइन में चांदी के सिक्का, सोने का हार, शॉर्ट मंगलसूत्र और अंगूठी की खरीद अधिक हो रही हैं।
-संदीप सराफ, सराफा व्यापारी।

फोटो-16
कैप्सन- अजय सोनी।
चांदी के दामों में गिरावट के चलते बाजार गुलजार हुए हैं लेकिन कुछ ग्राहक दरें के अभी और कम होने का इंतजार कर रहे हैं। करवाचौथ पर सबसे अधिक चांदी की पायलें और सोने की अंगूठी आदि की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

-अजय सोनी, सराफा व्यापारी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें