फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मूंगफली की विदेशों में मांग, चार साल में उत्पादन दोगुना

Sun, 29 Nov 2026 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
गल्ला मंडी में मूंगफली के लगे ढेर व मूंगफली की तौल कराते मौजूद किसान।संवाद
विज्ञापन
गुजरात के तीन बंदरगाहों से मलेशिया समेत अन्य देशों में भेजी जा रही मूंगफली, इस बार किसानों को मिले 7,500 रुपये प्रति क्विंटल तक के दाम
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद की मूंगफली की मांग देश ही नहीं, विदेशों में भी है। पिछले चार वर्षों में इसका उत्पादन दोगुना हो गया है। वर्ष 2022-23 में जहां 18,321 मीट्रिक टन मूंगफली का उत्पादन हुआ था, वहीं वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर 36,004 मीट्रिक टन पहुंच गया। जनपद की मूंगफली गुजरात के मुद्रा, भुज और पोपाई बंदरगाहों के माध्यम से मलयेशिया समेत अन्य देशों में भेजी जाती है। देश में गुजरात, चेन्नई, कोलकाता, ओडिशा, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर, तेलंगाना और कर्नाटक में भी इसकी मांग है। इस बार किसानों को मूंगफली के 7,500 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम मिले हैं।
पिछले चार-पांच वर्षों में जनपद में मूंगफली की खेती का रकबा और उत्पादन बढ़ा है। गल्ला मंडी में बीते दो महीने से रोजाना करीब 10 से 12 क्विंटल मूंगफली की आवक हुई है। हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों में आवक कुछ कम हुई है।
विज्ञापन

व्यापारी रामस्वरूप साहू ने बताया कि मंडी में पिछले कुछ वर्षों से मूंगफली की अच्छी आवक हो रही है। ललितपुर की मूंगफली मुद्रा, भुज और पोपाई बंदरगाहों तक पहुंचती है। यहां से सबसे अधिक निर्यात मलेशिया के लिए होता है। मांग के अनुसार इसे अन्य देशों में भी भेजा जाता है।
विज्ञापन


उत्पादन में दोगुनी वृद्धि
जनपद में पिछले चार वर्षों में मूंगफली का उत्पादन दोगुना हो गया है। वर्ष 2022-23 में 18,321 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ था। इसके बाद वर्ष 2023-24 में 17,409 मीट्रिक टन दर्ज किया गया। वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 28,288 मीट्रिक टन और वर्ष 2025-26 में 36,004 मीट्रिक टन हो गया। अपर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले चार वर्षों में मूंगफली का उत्पादन दोगुना तक बढ़ा है। इस बार की मूंगफली के उत्पादन का आंकलन किया जा रहा है।
-
मंडी की वर्तमान स्थिति
गल्ला मंडी में मूंगफली की अच्छी आवक हो रही है, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मूंगफली की आवक कम रही है।
-धर्मेंद्र कुमार, मंडी सचिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें