फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना ने 19 नवंबर को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। संगठन ने उनके ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने की अपील की है। इस अवसर पर पृथक बुंदेलखंड प्रांत के निर्माण के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय कंपनी बाग में आयोजित बैठक में 19 नवंबर को दोपहिया वाहन रैली निकालने का फैसला हुआ। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों पर पृथक बुंदेलखंड प्रांत निर्माण के समर्थन में जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। संस्था प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने रानी लक्ष्मीबाई को बुंदेलखंड की आन, बान और शान की प्रतीक बताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने की अपील की।

ऐतिहासिक वस्तुओं का स्थानांतरण
बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण मांग भी उठाई गई। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई से संबंधित युद्ध सामग्री और ऐतिहासिक वस्तुएं ग्वालियर संग्रहालय में रखी हैं। संगठन ने इन्हें झांसी संग्रहालय में रखने की मांग की है। इससे उनकी कर्मभूमि झांसी आने वाले पर्यटक, शोधार्थी और नई पीढ़ी को लाभ होगा। वे उनके शौर्य और संघर्ष से जुड़ी ऐतिहासिक विरासत को करीब से देख और समझ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें