फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है। समुदाय के लोगों का कहना है कि वीडियो से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे समाज में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं। समुदाय के लोगों ने मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सेक्रेटरी हाफिज मोहम्मद हिजकील, अरबाज खान, कदीर ताहिर खान, आमिर खान, हनीफ खान, जुनैद खान, मुस्तफा पार्षद, समद खान, आसिफ मंसूरी सहित अन्य लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें