फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नपा अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग

Sun, 27 Sep 2026 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने शनिवार को एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। जिसमें बताया कि नगर पालिका परिषद की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई अध्यक्ष के विरुद्ध फेसबुक पर एक व्यक्ति ने 24 सितंबर को एक पोस्ट की। जिसमें उनके खिलाफ व्यक्तिगत व अमर्यादित टिप्पणी की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी बताया कि उक्त टिप्पणी न केवल एक महिला जनप्रतिनिधि का अपमान है, बल्कि नगर पालिका अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद की प्रतिष्ठा पर कुठाराघात है। नगर पालिका अध्यक्षा जहां एक ओर सुबह से घाटों पर सफाई, धार्मिक आयोजनों की व्यवस्था, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए शहर का पैदल चलकर निरीक्षण कर रही है। वहीं उक्त व्यक्ति के द्वारा धार्मिक स्थलों पर सफाई कार्य करने पर टिप्पणी करने से पूरे पालिका कर्मचारी परिवार व जिले की माताओं-बहनों का अपमान है। ज्ञापन में फेसबुक पर पोस्ट करने वाले के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक काे भी प्रेषित की गई। ज्ञापन देने के दौरान बिनीत बाबा, कुंजबिहारी बाबरा, दीपक घावरी, मनजीत करौसिया, अमित कुमार सहित अन्य नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें