फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का सड़ा-गला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मोहल्ला पिसनारी स्थित घर के अंदर कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में करीब चार-पांच दिन पुराना सड़ा-गला शव मिला। शव की पहचान उक्त घर में अकेले निवास करने वाले 40 वर्षीय अनिल रैकवार के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर को शहर के मोहल्ला पिसनारी में स्थित एक मकान के अंदर से लोगों को बदबू आई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी तो गल्ला मंडी चौकी प्रभारी ललित उज्ज्वल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां देखा कि कमरे में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव पड़ा हुआ था। जोकि करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। सूचना पर फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची और नमूने एकत्रित किए। वहीं पुलिस को मोहल्लेवासियों ने बताया कि उक्त मकान अनिल रैकवार का है और वह अपने पुत्र अभिषेक के साथ यहां रहता है। लोगों ने यह भी बताया कि अनिल रैकवार के परिजन झांसी के पारीछा में रहते हैं। इस पर पुलिस ने पारीछा में अनिल के परिजनों से संपर्क करके उनको बुलाया। चौकी प्रभारी ललित उज्ज्वल ने बताया कि देर शाम को पारीछा से अनिल के परिजन व रिश्तेदार ललितपुर पहुंचे। यहां उन्होंने शव की पहचान अनिल रैकवार के रूप में की। बताया कि अनिल रैकवार पिसनारी में अपनी पत्नी व दो पुत्रों के साथ कई वर्षों से रह रहा है। वह शराब पीने का आदी है। संभावना है कि शराब के नशे में अनिल कमरे में सो गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस घटना को लेकर हर एक पहलू की जांच कर रही है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। हालांकि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत स्वभाविक प्रतीत हो रही है।

पुत्र ग्राम जरया में था अपने नाना के घर
जांच की तो पता चला कि अनिल के साथ रह रहा उसका पुत्र अभिषेक वर्तमान में अपने नाना के यहां ग्राम जरया में रह रहा है। सूचना पर वह भी मौके पर आ गया था।

पुलिस ने कहा मृतक की पत्नी व पुत्र हैं जेल में निरूद्ध
गल्ला मंडी चौकी प्रभारी ललित उज्ज्वल ने बताया कि अनिल रैकवार की पत्नी व एक पुत्र वर्तमान में जिला कारागार में एक मामले में निरूद्ध चल रहे हैं। कुछ माह पूर्व दोनों मां-बेटा को एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना की सूचना मृतक की पत्नी व पुत्र को जेल में पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें