फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हादसे में मरने वालों की संख्या पहुंची चार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी/ललितपुर। नेशनल हाईवे-44 पर सवारियों को उतार रही टैक्सी में ट्रक के टक्कर मारने की घटना में मरने वालों की संख्या चार तक पहुंच गई है। घायल महिला की मेडिकल कॉलेज झांसी में सोमवार को मौत हो गई। हादसे में बस्तगुवां के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा रहा। मंगलवार को नम आंखों से एक साथ तीन के अंतिम संस्कार हुए।
कोतवाली तालबेहट अंतर्गत झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर 15 दिसंबर की शाम को ग्राम टेटा जमालपुर के पास सवारियां उतार रही टैक्सी में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। टैक्सी में सवार बीस सवारियां घायल हो गई थीं। बस्तगुवां निवासी मां-बेटी पार्वती व एक साल की साक्षी और मध्य प्रदेश के सागर निवासी शारदा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इधर हादसे में घायल राजो निवासी बस्तगुवां की मेडिकल कॉलेज झांसी में मौत हो गई।
सुनसान रहीं गांव की गलियां : हादसे में गांव की एक साल की बच्ची और दो महिलाओं सहित तीन की मौत से गांव में मातम छाया रहा। गांव की गलियां सुनसान बनी रहीं। वहीं, मृतका पार्वती व राजो के घर से रोनेे की आवाजें आती रहीं।
विज्ञापन

नहीं पहुंचे जनप्रतिनिधि : कोई भी हादसा या घटना होने पर उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अस्पताल या पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने जाते हैं। लेकिन, 15 दिसंबर की घटना में कोई जनप्रतिनिधि अस्पताल और घर नहीं पहुंचा। ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें