यूपी के ललितपुर में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना जिले के थाना जखौरा के तहत बांसी कस्बे की है। जहां राहुल (23) पुत्र खुशीलाल अहिरवार सोमवार की शाम को फसल देखने के लिए खेत पर गया था। खेत में अचानक राहुल की तबीयत खराब हो गई और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा।
राहुल को परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर युवक की मौत की वजह क्या है।