फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम सिमरधा निवासी खिलान (50) पुत्र जूजू धानुक शुक्रवार की शाम को खेत में रखवाली करने के दौरान सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राम सिमरधा निवासी खिलान गांव में ही ठेका पर लिए शुक्रवार की दोपहर में करीब तीन बजे खेत की रखवाली के लिए गया था। जब वह खेत में था, तभी अचानक उसे हाथ में सांप ने काट लिया, जिस पर उसे दर्द होने लगेे, तो वह घर पहुंचा और परिजनों को सांप के काटने की जानकारी दी, जिस पर परिजन उसे कई जगह झाड़फूंक के लिए पहले पाली और फिर ग्राम बुढ़वार ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुिलस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे अमिताभ ने बताया कि उसके पिता गांव में ही दूसरे व्यक्ति का खेत रखवाली के लिए ठेका पर लिए था। जिसके चलते वह खेत में रखवाली के लिए गया था। मृतक के तीन बेटा हैं और वह पांच भाईयों में पांचवे नंबर का था। उसके पास खेती की जमीन नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें