फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डोंगराखुर्द/ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां में शुक्रवार को जंगलों में बेल के पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर नाराहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम डोंगराकलां में शुक्रवार की शाम को जब लोग खेतों से निकले तो एक व्यक्ति की नजर बेल के पेड़ पर गई, जहां पेड़ की पत्तियों के बीच प्लास्टिक की रस्सी से एक शव लटक रहा था। उसने आसपास के लोगों को बताया, जिस पर लोगों ने पास में जाकर देखा तो उसकी पहचान ग्राम डोंगराकलां के ही निवासी नीरज बरार (21) पुत्र बुधु बरार के रूप में की गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों व पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर नाराहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसके परिजन घर पर नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें