फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गेहूं की फसल में पानी देने गए युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने फसल सूखने से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम बजर्रा निवासी बृजेश (35) मंगलवार सुबह अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी देने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ समय बाद जब गांव के लोग खेत के पास से गुजरे तो यहां नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से बृजेश लटकता मिला। गांव वालों ने इसकी सूचना परिजन को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई रामसेवक ने बताया कि खेत के पास से निकली नहर से पानी नहीं आ रहा है। दस दिन से फसल सूख रही थी। इस कारण बृजेश परेशान चल रहा था और इसके चलते आत्महत्या कर ली। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसके दो पुत्र हैं। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें