फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशरथ के घर जन्मे राम, उत्साह के मनाया राम नवमी पर्व

Mon, 26 Mar 2018 12:51 AM IST
amarujala
विज्ञापन
ramnvmi yatra, lalitpur news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के पावन पर्व पर वैैदिक रीतिरिवाज से पूजन-अर्चन कर भव्य शोभायात्रा के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पर्व मनाया गया। इसमें नगर साहित्य क्षेत्र के अनेकों श्रद्धालुओं ने बडे़ ही उत्साह से भाग लिया। बताते चले कि चैत्र शुक्ल नवमी तिथि दिन रविवार को कस्बा महरौनी के राम जानकी मंदिर, किले के हनुमान जी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर ,दीवान के मंदिर आदि अनेक मंदिरों में प्रात: काल से ही राम नवमी की तैयारियां बडे़ जोर-शोर के साथ शुरू हो गई।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में भक्तजन मंदिरों में एकत्र होकर मंदिर को सजाने व अन्य तैयारियों में जुट गए और भगवान की प्रतिमाओं को पंचामृत स्नान फिर शुद्ध स्नान कर यथा स्थान विराजित कर नवीन रेशमी वस्त्रों से भगवान श्री को सुशोभित किया गया। दोपहर के ठीक 12 बजते ही वैदिक विधिविधान से नगर के प्रसिद्ध पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान राम का जन्मोत्सव का कार्यक्रम शुरू हुआ। वैदिक रीति से पूजन-अर्जन और हवन के बाद सभी ने भगवान राम माता सीता सहित रामदरवार की मंगल आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया। तत्पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण कर विगत नौ दिनो से चले रहे नवरात्रि व्रत का समापन किया। नगर की महिलाओं ने भी मंदिर परिसर में उपस्थित होकर पावन अवसर पर भाग लिया और मंगल गीत सोहर आदि गीत गाये ।

हर्षोल्लास से निकली शोभायात्रा
नगर के किले के हनुमान जी मंदिर से भव्य जुलूस के साथ भगवान श्री की शोभायात्रा निकली। जो नगर के रामलीला मैदान, मंडी रोड, ललितपुर रोड, इंदिरा चौराहा से मुख्य बाजार होते हुए देवी जी मंदिर, पुराना बाजार होकर पुन: किले के हनुमान जी मंदिर पर जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में बग्गियों पर भगवान राम लक्ष्मण के साथ माता कोशल्या की झांकियां निकाली गई, जुलूस में आगे धर्मध्वजा लेकर युवा घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे। तो वही भगवान राम के जन्मोत्सव के आकर्षक चित्रों की झांकियां गाड़ियों पर बीच में शोभायमान हो रही थी। भक्ति गीतों पर युवा जय जयकार के नारे लगाते हुए गीतों पर नाच रहे थे। बडे़ ही उल्लास के साथ नगर के सर्व समाज के लोग जुलूस में पैदल चल रहे थे।
विज्ञापन


आकर्षक जुलूस में जय श्रीराम के जयघोष गुन्जायमान हो रहे थे। जुलूस के समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। रामनवमी का आयोजन बडे़ ही श्रद्धाभाव से आस्था के साथ मना कर सभी ने पुण्यलाभ अर्जित किया। राम नवमी के आयोजन में कस्बा महरौनी सहित क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोग व युवा मौजूद रहे ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें