फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किसानों की निकली महरौनी में पकड़ी गई डीएपी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन पहले मध्यप्रदेश ले जाने के शक में पकड़ा था खाद से भरा मिनी ट्रक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महरौनी पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश जाने के शक में पकड़ी गई डीएपी खाद ग्राम भदौरा छापछौल के 14 किसानों की निकली, जिसके प्रपत्र दिखाने पर किसानों को उनकी खाद सौंप दी गई। कृषि विभाग ने इस मामले में रात में खाद बेच रहे खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं देने पर खाद विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
महरौनी कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात में करीब साढ़े दस बजे महरौनी क्षेत्र के बानपुर चौराहा के पास से एक डीएपी खाद से लदे एक मिनी ट्रक को पकड़ लिया और ट्रक चालक द्वारा कागज नहीं दिखा पाने और मध्य प्रदेश ले जाने के शक में खाद से लदे मिनी ट्रक को कोतवाली में खड़ा कर दिया और इसकी जानकारी कृषि विभाग को दी। जानकारी मिलने पर शुक्रवार की सुबह कृषि विभाग के अपर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ महरौनी कोतवाली पहुंच गए और खाद के संबंध में ट्रक चालक से जानकारी जुटाई। वहीं, खाद से भरा ट्रक पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर 14 किसान भी महरौनी कोतवाली पहुंच गए और वहां जाकर उन्होंने पकड़ी गई खाद उनकी होना बताया और किसानों ने कृषि विभाग की टीम को खाद के संबंध में प्रपत्र, बिल आदि दिखाए, जिस पर कृषि विभाग द्वारा महरौनी कोतवाली की जानकारी में यह खाद की बोरियां उन सभी 14 किसानों को सौंप दी गईं। वहीं, खाद किसानों की होने पर महरौनी पुलिस ने भी ट्रक को छोड़ दिया। कृषि विभाग ने उक्त मामले में रात में खाद बेच रहे खाद विक्रेता विपिन राय की काव्या ट्रेडर्स महरौनी का लाइसेंस फिलहाल निलंबित कर दिया है और खाद विक्रेता से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोष जनक नहीं मिलने पर कृषि विभाग द्वारा लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महरौनी पुलिस ने बानपुर चौराहा के पास से आईपीएल कंपनी की डीएपी की 104 बोरियां पकड़ी थीं, जिसकी जांच करने पर यह सभी बोरियां ग्राम भदौरा छापछौल के किसानों की पाई गईं, जिस पर किसानों को खाद की बोरियां सौंप दी गईं। रात में खाद किस उद्देश्य से बेची जा रही थी, इसकी कार्रवाई की प्रक्रिया के तहत खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया है और एक सप्ताह में सपष्टीकरण मांगा है। इसका जबाव संतोष जनक नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
-राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें