फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 1.19 करोड़ से होगा दो मार्गों में क्षतिग्रस्त रपटों व पुलियों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के दो महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों पर क्षतिग्रस्त रपटों और पुलियों का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग इस कार्य पर 1.19 करोड़ रुपये खर्च करेगा। विभाग ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जिससे राहगीरों का सफर सुरक्षित हो सकेगा। ब्लॉक तालबेहट के बौलारी से बिजरौठा संपर्क मार्ग पर नाले का रपटा क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग पर पुलिया भी जर्जर हो चुकी है। वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दो पहिया वाहन चालक गड्ढे बचाने के चक्कर में अक्सर गिर जाते हैं। ब्लॉक बिरधा के धौर्रा से बालाबेहट मार्ग पर भी पुलिया और एप्रोच मार्ग की दीवार खराब है। इससे राहगीरों को सुरक्षित आवागमन में कठिनाई होती है।
0000000000
निर्माण की लागत और प्रक्रिया
लोक निर्माण विभाग ने दोनों मार्गों पर रपटा और पुलिया निर्माण का एस्टीमेट भेजा था। बिजरौठा मार्ग पर रपटा और पुलिया के निर्माण पर 51.80 लाख रुपये लगेंगे। धौर्रा-बालाबेहट मार्ग पर कल्वर्ट बॉक्स और पुलिया के लिए 68 लाख रुपये खर्च होंगे। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इस कार्य को स्वीकृति मिल जाएगी। स्वीकृति की प्रत्याशा में ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
बिजरौठा व धौर्रा-बालाबेहट मार्ग में पुलियों व रपटों का निर्माण कराया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें