फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन फटने से दो दिनों से नगर की पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
पुल के पास फटी पाइप लाइन - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। विगत दो दिन से पाइपलाइन फटने से नगर की पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे लोग पानी के लिए परेशान हैं। शुक्रवार को देर रात तक भी फटी लाइन ठीक नहीं हो सकी। इससे परेशान नगरवासी दूर स्थित हैंडपंपों से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नगर के लोगों का यह दुर्भाग्य है कि जलसंस्थान पिछले कई वर्षों से नगर में पर्याप्त मात्रा में पीने योग्य पानी नहीं मुहैया करा पा रहा है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने नई नई योजनाएं बना कर करोड़ों रुपये भी खर्च किए, लेकिन उन योजनाओं से जनता को कम विभागीय अधिकारियों को अधिक लाभ हुआ।
इस बार तो जलसंस्थान ने अभी तक की सारी हदें तोड़ दी। लॉकडाउन के चक्कर में जनता भी मजबूर हैं। इस बार पूर्व की तरह आए दिन मोटर जलने, बिजली आपूर्ति ठप होने के अलावा आए दिन पाइपलाइन फटने का सिलसिला चल रहा हैं। कभी टंकी के पास पाइपलाइन फटती है, तो कभी पटौरिया के पास और कभी पुल के पास। इस सब में परेशानी जनता को झेलना पड़ती है।
विज्ञापन

नगर में छह दिन पहले शनिवार को पटौरिया के पास पाइपलाइन फट गई थी। इसके चार दिन बाद बुधवार को वह पुल के पास फट गई। जिसका पता लगाने में ही विभागीय कर्मचारियों को काफी समय लग गया। इसके बाद उसकी मरम्मत का सामान जुटाया गया। दो दिन बाद भी शुक्रवार को समाचार लिखे जाने तक पाइपलाइन को ठीक करने का काम चल रहा था। पानी न मिलने से जनता में काफी आक्रोश हैं। वहीं देर रात हैंडपंपों पर पानी लेने वालों की लाइन लगी थी।
विज्ञापन

पाइप लाइन की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। - संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें