फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डगडगी गोशाला विवाद : जिला पंचायत सदस्य समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत सचिव की तहरीर पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना गिरार के अंतर्गत डगडगी गोशाला में घुस रहे युवकों को मना करने पर तीन युवकों ने पंचायत सचिव की पिटाई कर दी थी। अब इस प्रकरण में डगडगी गोशाला के पंचायत सचिव की शिकायत पर थाना गिरार पुलिस ने तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पंचायत सचिव इंद्रेश कुमार गौतम ने थाना गिरार में तहरीर देकर बताया कि वह ग्राम पंचायत गिरार के मजरा डगडगी में संचालित गोशाला में पंचायत सचिव है। 21 नवंबर की शाम पांच बजे जिला पंचायत सदस्य नाराहट मनोज कुशवाहा, देवेंद्र कौशिक व ग्राम सौंरई निवासी अरविंद मिश्रा आए और जबरदस्ती गोशाला में घुसने लगे। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे गालियां देने लगे और जान से मारने का भय दिखाकर अवैध रुपयों की मांग करने लगे। उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लात जूतों से मारना शुरू किया। यह देख गोशालाओं में कार्यरत महिलाओं व अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना गिरार पुलिस ने तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, गोशाला में व्यवस्थाओं को लेकर वीडियो बनाने वाले युवक देवेंद्र, मनोज कुशवाहा और अरविंद के खिलाफ प्रशासन द्वारा दर्ज किए गए मुकदमा को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की चर्चाएं करते हुए पोस्ट डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानपति ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी
ललितपुर। ग्राम प्रधान के पति देवी सिंह ने थाना गिरार में तहरीर देकर बताया कि गिरार के मजरा डगडगी स्थित गोशाला के अंदर 20 नवंबर को दोपहर दो बजे कुछ युवक जबरदस्ती घुसकर वीडियो बनाए। 21 नवंबर को शाम पांच बजे आरोपी सात-आठ अज्ञात लोगाें के साथ आए और गोशाला में लगी तारबाड़ी को तोड़कर स्टोर रूम में रखे सरकारी अभिलेख व रजिस्टर फाड़ दिए। कुछ रजिस्टर को अपने साथ भी ले गए। थाना गिरार पुलिस ने इस मामले में आरोपियों जिपं सदस्य मनोज कुशवाहा, देवेंद्र कौशिक व अरविंद मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सदर केके मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामलों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें