फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित का आरोप: दबंगों ने मारपीट कर पिलाया मूत्र, 10 वर्षीय बेटी के साथ की अश्लील हरकत

Fri, 15 Jul 2022 01:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

पीड़िता ने मुख्यमंत्री व क्षेत्राधिकारी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने थाना गिरार पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने दबंगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के दौरान बुलाने पर युवती के न आने से नाराज दो दबंगों ने थाना गिरार अंतर्गत एक गांव में अनुसूचित जाति के एक परिवार की पिटाई की। गृहस्वामी को जबरन पेशाब पिला दी। घटना से डरे परिवार ने गांव छोड़ दिया है। सूचना पर पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ने सीओ मड़ावरा को जांच सौंप दी है।

विज्ञापन

 
थाना गिरार अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने मुख्यमंत्री और क्षेत्राधिकारी को भेजे ज्ञापन में बताया है कि उसकी बेटी की शादी उसकी ननद के घर से 22 जून को हुई थी। उसी समय उसके गांव के दो युवक वहां पहुंचे और उसकी छोटी बेटी को डरा धमकाकर बड़ी बहन (दुल्हन) को घर से बाहर बुलाने के लिए कहा। बड़ी बहन ने बाहर आने से मना कर दिया। इस पर युवकों ने उसके पति एवं अन्य रिश्तेदारों को गालियां देकर गांव लौटने पर  बेटी को उठा ले जाने व जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

शादी के बाद जब वह गांव पहुंची तो युवक एक जुलाई को दोपहर तीन बजे उसके घर जा पहुंचे। घर में घुसकर उसे, उसके पति एवं छोटी बेटी (10) से मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह उन्होंने भागना चाहा तो उनमें से एक व्यक्ति ने दरवाजा बंद करके उसकी 10 वर्ष की बेटी के साथ गलत हरकतें कीं। यह देख वह और उसका पति चिल्लाया तो फूल सिंह और कुंवर सिंह ने नग्न होकर उसके पति को जबरदस्ती मूत्र पिला दिया। इसके साथ ही उन्होंने धमकी दी कि यदि वह अपनी बड़ी बेटी को नहीं बुलाता है तो उसकी उसकी छोटी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाएंगे। इसके बाद वह अपने रिश्तेदार के यहां जान बचाकर भाग गए। पीड़िता ने मुख्यमंत्री व क्षेत्राधिकारी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने थाना गिरार पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने फूल सिंह और कुंवर सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शिकायत मिलने पर इसकी जांच सीओ मड़ावरा को सौंपी गई है। जांच आने के बाद सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
-निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें