फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की लागत से बने मुक्तिधाम पर दबंगों का कब्जा

विज्ञापन
ग्राम करमरा का मुक्तिधाम - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पाली। बिरधा ब्लाक अंतर्गत ग्राम करमरा में वर्ष 2012-13 में सांसद निधि से बनवाया गया मुक्तिधाम आज तक किसी के काम नहीं आया है। इस जमीन पर कुछ दबंग अपनी जमीन बताकर लोगों को मृतकों का अंतिम संस्कार नहीं करने देते हैं। इससे आज तक मुक्तिधाम का निर्माण होने के बाद किसी भी मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ ने ग्राम करमरा में मुक्तिधाम निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से दो लाख रुपये खर्च कर मुक्तिधाम का निर्माण कराया गया। इससे ग्रामीणों को उम्मीद हुई कि अब आसानी से मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मुक्तिधाम मैदान में पेवरब्रिक्स लगवाए गए, अंतिम संस्कार वाले स्थान पर लोहे की ग्रिल लगवाई और ऊपर छत बनवाई गई, जिससे बारिश में अंतिम संस्कार करने में कोई परेशानी न हो।
लेकिन, मुक्तिधाम स्थल बनने के बाद भी आज तक इस पर कुछ लोगों ने अपनी जमीन बताकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इससे मुक्तिधाम स्थल बनने का ग्रामीणों को अब तक लाभ नहीं मिल सका है। अब इस मुक्तिधाम में गोबर के उपले बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुक्तिधाम के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिला है। शासन के पैसे का दुरुपयोग किया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

- दुर्ग सिंह
कुछ लोग मुक्तिधाम स्थल की जमीन को अपना बता रहे हैं, उनकी वजह से यहां पर कोई अंतिम संस्कार करने नहीं आता है।
- राजपाल
मुक्तिधाम ग्राम सभा की जमीन पर बना है। यह बात अलग है कि यहां पर अंतिम संस्कार नहीं हो रहा है।
- मुकेश कुमार, अधिवक्ता
मुक्तिधाम पर अब तक किसी भी व्यक्ति का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। निर्माण के दौरान ठेकेदारों ने मनमानी की थी। जमीन की ओर ध्यान नहीं दिया गया।
- जितेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान करमरा
मौके पर लेखपाल को भेजकर जमीन की नाप कराएंगे। अवैध कब्जा होगा तो उसे हटवाया जाएगा।
- अभिषेक यादव, तहसीलदार, पाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें