तालबेहट (ललितपुर)। नगर में कुछ बाहरी दबंगों की गुंडागर्र्दी के विरोध में
नगर के व्यापारियाें ने एसडीएम रत्नाकर मिश्र और प्रभारी निरीक्षक हाकिम
सिंह को ज्ञापन देकर लगाम लगाने की मांग की है।
युवा व्यापार मंच के
तत्वावधान में अधिकारियों को दिए अपने ज्ञापन में अवगत कराया कि इस समय नगर
में अराजक तत्व सक्रिय है। संभ्रात नागरिकों एवं व्यापारियों के साथ
अभद्रता करना उनका नियम बन चुका है। इसके चलते व्यापारी काफी दहशत में है।
इसके अलावा नगर में हो रही चोरियों पर विराम नहीं लग पा रहा है।
व्यापारियाें ने नगर में बढ़ती चोरियों एवं गुंडागर्दी पर रोक लगाने की
मांग की है। ज्ञापन देने वालों में युवा व्यापार मंच अध्यक्ष विकास गुप्ता,
प्रवीण त्रिपाठी, संदीप अवस्थी, मनीष जैन, ईशू गुप्ता, राकेश चौरसिया,
राजेश चौबे, आशीष लखेरे, राजेन्द्र शर्मा, चन्दन चौबे, अश्विनी बिलगैया आदि
मौजूद रहे।