फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा चयन में धांधली का आरोप

Wed, 07 Oct 2015 01:20 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। आशा चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए आशा कार्यकत्री ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। ग्राम पंचायत दावनी के ग्राम खिरिया मिश्र, चौसा व बरदेही में तैनात आशा कार्यकत्री आशा यादव ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि आशा चयन प्रक्रिया में धांधली की जा रही है।
विज्ञापन



 तीनों गांवों की आबादी 1,171 है,  जबकि शासनादेश के मुताबिक 1,499 से अधिक जनसंख्या वाले गांव में ही दूसरी आशा नियुक्त की जा सकती है। इसके बावजूद उसके गांव में दूसरी आशा का चयन कर उसे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जब इसकी शिकायत सीएमओ से की गई तो उन्होंने  कार्रवाई करने से मना कर दिया। आशा कार्यकर्ती ने गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें