फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकृत श्रमिकों की 50 छात्राओं को राज्यमंत्री ने वितरित की साइकिलें

विज्ञापन
साइकिल वितरण के पश्चात छात्राओं को घर जाने के लिए हरी झंडी दिखाते राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर ? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महिला सशक्तीकरण और मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों की बालिकाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) द्वारा संचालित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना (साइकिल सहायता योजना) के अंतर्गत 50 साइकिलें वितरित की गईं। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीराम पटैरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने किया।
विज्ञापन

जखौरा ब्लॉक अंतर्गत मसौरा कला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की अध्यक्षता और राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य में श्रमिकों की बच्चियों के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीपी अग्रहरि ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) के द्वारा निर्माण श्रमिकों हेतु योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु नि:शुल्क दी जाती है। इस मौके पर प्रेम वकील, सोनू चौबे, राजू तिवारी, कैलाश साहू, पुरुषोत्तम कुशवाहा, मुकेश पाल, हरीराम विश्वकर्मा, नीरज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें