फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल के तार में आया करंट, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत गांव विनैकाटोरन निवासी एक किसान की ट्यूबवेल के तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जखौरा क्षेत्र के ग्राम विनैकाटोरन निवासी राधेलाल (26) पुत्र सिरनाम सिंह राजपूत बुधवार सुबह करीब चार बजे खेत पर गेहूं की फसल में सिंचाई करने के लिए गया था। फसल में पानी देने के दौरान जब वह वहां से निकल रहा था तो रास्ते में ऊपर से लटक रहे ट्यूबवेल के तार को उसने हाथ से पकड़कर अलग करने का प्रयास किया, तभी करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसका भतीजा रोहित व अन्य परिजन उसे बुलाने के लिए सुबह करीब नौ बजे खेत पर पहुंचे, तो उसका शव गेहूं की फसल के बीच में पड़ा हुआ था और वह हाथ में तार पकड़े ह़ुए था।
परिजनों ने इसकी सूचना जखौरा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई रोहित ने बताया कि मृतक के दो बेटे हैं और वह इकलौता भाई था। उसके पिता के नाम तीन एकड़ खेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें