फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा : 85,179 किसानों के खातों में पहुंची 76 करोड़ की क्षतिपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राकृतिक आपदा से नष्ट फसलों पर दी गई क्षतिपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बड़ी राहत प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से जनपद के फसल बीमा से आच्छादित 85,179 कृषकों के खातों में क्षतिपूर्ति स्वरुप लगभग 76 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई है। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम को एनआईसी में सजीव प्रसारित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को समयबद्ध राहत दिलाने के लिए जनपद स्तर पर निरंतर समीक्षा एवं प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि फसल बीमा दावों के निस्तारण की प्रक्रिया की नियमित मॉनीटरिंग की गई और बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को कड़े निर्देश दिए गए, जिससे पात्र किसानों को बिना विलंब उनका हक मिल सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार किसानों की आय, सुरक्षा एवं कृषि जोखिमों के न्यूनीकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्राकृतिक आपदाओं अथवा प्रतिकूल परिस्थितियों में किसान को आर्थिक सबल प्रदान करना शासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में उपस्थिति किसानों ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर प्राप्त यह क्षतिपूर्ति राशि आगामी कृषि कार्यों में सहायक सिद्ध होगी। जिलाधिकारी ने कृषकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा योजना से जुडें, ताकि विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र रावत,मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान,उपकृषि निदेशक यशराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आए कृषक कृष्णकांत, पहाड़ सिंह, मलखान सिंह,आशीष कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें